बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मदद को आगे आई उम्मीद संस्था बाढ़ राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी देकर डीएम ने किया रवाना

पुरनपुर। तहसील क्षेत्र के कई ग्रामों में पड़ोसी राज उत्तराखंड में स्थित बनबसा बैराज द्वारा कई क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो की लोगों के घरों में घुस गया सभी खाद्य सामग्री नष्ट हो गई लोगों को खाने पीने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ गया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए उम्मीद संस्था द्वारा द्वारा मदद के लिए खाद्य सामग्री पहुंचाई गई प्रशासन के सहयोग से सामग्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वितरण कराया जाएगा संस्था के अध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि हनारी संस्था 1000 लोगों और 5000 बच्चों की सूची बनाकर उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी। उम्मीद और हेड फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से बलराज मिश्रा एडवोकेट, सुखदेव सिंह ज्ञानी,कमल जीत सिंह,सोनू सहित दर्शन लोग मौजूद रहे हैं।

Related Articles

Back to top button