Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!

Delhi CM Oath : दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। 

‘हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनेगी…’

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें (रेखा गुप्ता) चुना है। हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनेगी… बहुत ही कुशल मंत्रिमंडल का गठन किया गया है, उनमें से अधिकांश युवा हैं…”

हमने दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का संकल्प लिया है: आशीष सूद

दिल्ली के भाजपा विधायक आशीष सूद ने कहा कि “हमने दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का संकल्प लिया है… वह एक स्थानीय नेता हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए दिल्ली के लिए काम किया है। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।”

ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं? मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। सबका साथ सबका विकास केवल कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं और नए लोगों पर भरोसा करते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए। PM मोदी और भाजपा का भाव सबको साथ लेकर चलने का है और कुछ पार्टियां एक परिवार से बाहर नहीं आती…”

शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे लोग..

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे हैं। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

‘भारत की आधी आबादी महिलाओं की है’

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं, भारत की आधी आबादी महिलाओं की है, मंत्रिमंडल में युवा चेहरे हैं जो तेजी से विकास के लिए काम करेंगे। रेखा गुप्ता ने किया लोगों का अभिवादन स्वीकार…दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास से निकलते समय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आज मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।यह एक ऐतिहासिक दिन है: कपिल मिश्रा…दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि “यह एक ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी के विजन को स्वीकार किया है, जिसे हम लागू करेंगे…

Related Articles

Back to top button