बार चुनाव में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने पर्चे किए दाखिल

फतेहपुर-फतेहपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पदों के लिए मात्र एक नामांकन भरे जाने से सम्बन्धित उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रदीप निगम, राजेंद्र प्रसाद तथा शशेन्द्र श्रीवास्तव ने पर्चा भरा। महामंत्री पद के लिए संजय कुमार सिंह व कृष्णकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रथम पद पर राजीव नयन तिवारी व सत्यदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर कुलदीप वर्मा तथा सत्यदेव गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए राम तीर्थ तथा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए अशोक यादव का एक एक नामांकन दाखिल होने से इन पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व नियाज वारिस ने पर्चे भरे। इल्डर्स कमेटी के चैयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि 9 जनवरी को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button