गौरी बाजार में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

तिसरे कार्यकाल CAA लागू करेगी मोदी सरकार

देवरिया गौरी बाजार- जनपद के गौरी बाजार के चंद्रशेखर इंटर कॉलेज देवगांव के प्रांगण में भाजपा के वरिष्ठ नेता देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में शामिल है।
राजनाथ सिंह ने देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती हैं, और ठगबंधन वाले अपने परिवार को बनाने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की चौड़ी सड़कों का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी ने अब तक क्या नहीं किया है। अभी आगे बहुत कुछ करेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत के प्रति दुनिया में धारणा बदली है। पहले भारत को कमजोर समझा जाता था। आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। वर्ष 2004 में अर्थव्यवस्था में भारत को अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने 11वें स्थान पर लाकर खड़ा किया था जबकि कांग्रेस के डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार में देश की हालत खस्ता हो गई थी। रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि वे किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करते। आज मोदी सरकार में भारत की अर्थ व्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

पीएम मोदी ने भारत को बनाया दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत की है। उसने यह भी कहा है कि यदि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार इसी तरह रही तो 2027 तक यह दुनिया में तीसरे स्थान पर होगा।
युवा सम्मेलन को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी, राज्य सभा सांसद संगीता यादव, गोरखपुर कलस्टर प्रभारी जयप्रकाश निषाद, एमएलसी डाक्टर रतनपाल सिंह, विधायक डाक्टर शलभ मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक मिश्रा शाका, सुरेंद्र कुशवाहा, पी के राय, असीम राय, लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश शाही, सी पी सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, भाजपा मिडिया पैनलिस्ट एस एन सिंह, नगर पालिका परिषद देवरिया अध्यक्षा अलका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कुमार दुबे, लल्लन मिश्रा, विजय राय, जितेंद्र प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अजय शाही, गंगा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल, अरविंद पांडे, प्रभाकर तिवारी, संतोष मिश्रा, आनंद शाही, रंजीत सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, मनीष मल्ल सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button