सिपाही से एसडीएम बने दीपक हुआ भव्य स्वागत

सूरतगंज बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के फाइनल परिणाम में आखिरकार बाराबंकी जिले के सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के सेमराय निवासी किसान अशोक सिंह के दीपक सिंह पीसीएस में चयन हुआ। जिसमे पीसीएस दीपक सिंह ने 20 वीं रैंक हासिल की। आपको बता दे पीसीएस दीपक सिंह 2018 बैच में उत्तर प्रदेश ने कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। जिसके बाद उनकी कड़ी मशक्कत रंग लाई और वह 2024 में पीसीएस के पद पर चयनित हो गए। हरदोई डीएम ऑफिस में तैनात श्री सिंह गुरुवार को अपने घर के लिए रवाना हुए घर जाने से पूर्व उन्होंने आदिकालीन शिव मंदिर लोधेश्वर महादेवा में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिसके उपरांत उन्होंने आदि संत जगजीवन साहब कोटवा धाम की तपोस्थली पर माता टेकर समूचे वतन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उनके आने की खबर जब उनके परिजनों के साथ संबंधियों को हुई तो उन सभी के खुशी का ठिकाना ना रहा। श्री सिंह का रामनगर स्थित फतेहपुर तिराहे पर ढोल नगाड़े और पुष्पों की माला पहनाकर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बुढ़वल गन्ना समिति अध्यक्ष भानु प्रताप, सरवन सिंह, सकाबख्श सिंह, सेमराय प्रधान अनूप सिंह,हरेंद्र सिंह,मास्टर रणवीर सिंह,सुनील सिंह,राहुल सिंह,ओमकार सिंह, सुकुल सिंह,गोपी सिंह,शिवम सिंह,मोहित सिंह,रितेश सिंह,दीपेंद्र सिंह,अखंड प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। गांव पहुंचने तक उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ी बेसब्री से उनका इंतजार उनकी माता बहनों के साथ परिजन कर रहे थे घर पहुंचने के बाद उनकी माता के खुशी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। जहां उनकी माता ने उन्हें तिलक चंदन कर उनकी नजर भी उतारी।

Related Articles

Back to top button