डेंगू से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की मौत

सेवता-सीतापुर। थानगांव इलाके में डेंगू ने एक महिला की जान ले ली है। रमा सिंह उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी स्व.धनंजय सिंह निवासी सुजातपुर थाना थानगांव करीब 4 दिनों से डेंगू की बीमारी से ग्रस्त थीं।जिनका लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।बीती रात हालत गम्भीर होने पर इलाज के दौरान रमासिंह की मृत्यु हो गयी ।शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।परिजनों और क्षेत्र में दुख का माहौल है।मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ती थी।

Related Articles

Back to top button