सात वर्षीय मासूम की पानी में डूबने से मौत, माँ का रो-रो कर बेहाल…

जालौन। मां के साथ खेत गया सात वर्षीय मासूम खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के इटौरा बावनी निवासी रोशनी शुक्रवार की सुबह अपने सात वर्षीय बेटे राज को लेकर गांव के बाहर ऐभरन बाबा तालाब के नजदीक अपने खेत पर लगी मटर की फसल काटने गई थी। रोशनी फसल को काटने लगी, तभी मासूम खेलते हुए तालाब के किनारे पहुंच गया। तालाब में डूब गया। परिजनों ने बताया कि पिता संजय दिल्ली के फरीदाबाद में मजदूरी करता था। जबकि इकलौता बेटा राज मां रोशनी के साथ घर पर ही रहता था।

बेटे से लिपट गई रोशनी बोली अब कैसे जिएंगे
दो घंटे तक बेटे के खेत पर न मिलने से परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव तालाब में पड़ा मिला। शव देख मां रोशनी बदहवाश होकर जमीन पर गिर पड़ी और जोर जोर से रोने लगी। मिट्टी से सने राज को कलेजे से लिपटाकर बोली कि तुम ही तो मेरा सहारा थे अब कैसे जिएंगे। यह देख आसपास खड़े लोगों के आंखों में भी आंसू आ गए। वह बेटे से लिपटकर बार बार बेसुध हो रही थी।

Related Articles

Back to top button