भारत की बेटी को दुबई में मौत की सजा

  • उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली है बेटी
  • चार माह के बच्चे की हत्या के आरोप में हुई है सजा

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रहने वाली लड़की को दुबई में चार माह की बच्ची के हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई है।सजा की तारीख मुकर्रर हो गई है। दुबई की अदालत ने आगामी 21 सितंबर को फांसी की सजा सुनाई है। जिसकी खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया है।

बांदा जिले के मतौंध थाना क्षेत्र के ग्राम गोयरा मुगली के रहने वाली शहजादी सामाजिक संस्था रोटी बैंक में काम करती थी। बेटी शहजादी के बूढ़े मां बाप ने बताया की फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती आगरा निवासी उजैर से हुई थी। जिसके प्रेम जाल में बेटी फंसती चली गई। शहजादी का चेहरा जला हुआ था। तो उज्जैर ने उसे आगरा बुला लिया। जिसके बाद इलाज कराने के नाम पर उसने दुबई में रहने वाली दंपत्ति फैज और नादिया के हाथो उसका सौदा कर लिया और बेटी शहजादी को बेंच कर दुबई निवासी दंपत्ति के यहां बेंच दिया। दुबई में शहजादी को घरेलू नौकरों की तरह काम करना पड़ता था और तो और दुबई निवासी फैज और उसकी पत्नी शहजादी को टॉर्चर भी करते थे। उसी बीच दुबई निवासी दंपत्ति के चार वर्षीय बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई। लेकिन फैज ने इसका इल्जाम शहजादी पर डाल दिया। जिसके बाद दुबई की अदालत ने चार महीने पहले शहजादी को मौत की सजा मुकर्रर कर दी। जिसके बाद शहजादी के परिजनों ने बांदा की कोर्ट में उजैर, फैज और नादिया के खिलाफ मुकदमा किया। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया। जिसके बाद दुबई की कोर्ट ने अब शहजादी के फांसी की सजा भी मुकर्रर कर दिया है। जिसमे बताया गया की आगामी 21 सितंबर को मौत की सजा दी जाएगी।

बूढ़े मां बाप ने बेटी को बताया बेकसूर, पीएम से बचाने की लगाई गुहार
दुबई की जेल में बंद भारत की बेटी को परिजनों से फोन पर बात करने की छूट मिली थी। जिसके बाद शहजादी द्वारा अपने मौत की तारीख मुकर्रर होने की जानकारी परिजनों को दी। जिसमे बताया की उसकी झूठे आरोपों में आगामी 21 सितंबर को फांसी की सजा दी जाएगी। भारत की बेटी को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। बेटी के बूढ़े मां बाप ने अपनी बेटी को बेकसूर बताया है। बूढ़े मां ने बताया की उनकी बेटी मानव तस्करी का शिकार हुई है। दुबई में उसके ऊपर लगाए आरोप पूरी तरह से गलत है। बेटी के मां बाप ने बेटी को बचाने के लिए भारत के पीएम को पत्र भेजा है।जिसमे बेटी को बचाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button