वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति काल्पनिक मंदिर का कर रहा निर्माण

रांची। राजधानी रांची में चारो और सिर्फ दुर्गा पूजा के पंडाल का निर्माण हो रहा है। लगभग 80 प्रतिशत तक पंडालों का निर्माण पूरा हो गया है। तृतीय (शनिवार) से ही पंडालों के पट खुलने लगेंगे। सभी पंडालों में 24 घंटे निर्माण कार्य चल रहा है।

इसी क्रम में रांची के चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बना रही है। इस भव्य पंडाल की ऊंचाई 71 फीट, लंबाई 50 फीट और चौड़ाई 60 फीट है। बंगाल के 20 कारीगर कई दिनों से निर्माण कार्य में जुटे हैं। पंडाल के अंदर रामायण के पात्र और घटनाओं को दर्शाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राठौर ने मंगलवार को बताया कि इको-फ्रेंडली पंडाल बनाया जा रहा है। कपड़े के लैस उपयोग में लाए जा रहे हैं। पंडाल का पट षष्टी से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। प्रतिदिन गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुति और डांडिया के कार्यक्रम होंगे। प्रसाद वितरण का अलग काउंटर होगा। सुरक्षा, सुगम दर्शन आदि पर समिति का विशेष ध्यान है। वहीं लाइटिंग भी खास होगी।

Related Articles

Back to top button