अमेठी में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव(प्रभारी उ.प्र) अविनाश पाण्डेय व पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश मे
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन मे अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के कुशल मार्गदर्शन मे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों से गणतंत्र दिवस 26जनवरी से शुभारम्भ यात्रा आज दिनांक 30जनवरी 2024 दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंची
न्याय यात्रियों की भारी संख्या पेट्रोल पम्प निकट स्टेट बैंक यात्रा पहुंचने पर सभी यात्रियों का जिला महासचिव अनुपम पाण्डेय ने स्वागत किया।

मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्याय मकसूद खान जिला अध्यक्ष सिंघल के नेतृत्व मे पैदल चलकर -बी मार्ट,फलमंडी तिराहा, बसस्टाप,हनुमान तिराहा होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची।
राहुल गाँधी की न्याय यात्रा के समर्थन मे शामिल यात्रियों के व्यापक उत्साह को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गुंजायमान नारों से जबरदस्त स्वागत किया।

गौरीगंज,मुसाफिरखाना, शाहगढ,जामो की यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह की अगुवाई मे,अमेठी, भादर भेटुआ संग्रामपुर की यात्रा विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र मिश्र की अगुवाई व तिलोई,सिंहपुर, बहादुरपुर की न्याय यात्रा धर्मराज बहेलिया के नेतृत्व मे लगभग 60किमी चलकर, वहीं जगदीशपुर,जामो आंशिक,शुकुलबजार, बल्दीराय की यात्रा ब्लॉक अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारी मतीन अहमद की अगुवाई एवं सलोन डीह छतोह की लम्बी यात्रा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शिवदर्शन पासी, विष्णु कांत मिश्र व विधानसभा प्रभारी सर्वेश सिंह के नेतृत्व मे न्याय यात्रा गौरीगंज पहुंची।
केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में प्रदेश सचिव फरहान वारसी ने अपने सम्बोधन मे कहा हमारे नेता राहुल गाँधी देश के नवजवानो, किसानों, महिलाओं के हक के लिए लड रहे और और ऐतिहासिक यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन मे पूरे प्रदेश मे यात्रा हो रही और आम जनमानस का खूब सहयोग मिल रहा।
मुख्य अतिथि मकसूद खान ने कहा अमेठी की धरती गाँधी नेहरू परिवार की धरती है यहां मैं पहली बार आया हूँ यहां से प्रधानमंत्री बनते है| गाँधी परिवार यहां से जो भी चुनाव लड़ेगा उसे अधिक से अधिक वोटो से जिता कर भेजना है।
यहां उपस्थित लोगों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिला अध्यक्ष श्री सिंघल ने यात्रियों कों धन्यवाद दिया और अमेठी लोकसभा के पांचो विधानसभा के प्रभारियों कों ब्लॉक संवाद कार्यक्रम 3फ़रवरी से 6फ़रवरी सुनिश्चित कार्यक्रम कों सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने की रुपरेखा तय करें|

कार्यक्रम में अमेठी पूर्व प्रत्याशी आशीष शुक्ला, महासचिव अनिल सिंह, ममता पांडेय,देवेन्द्र सिंह, सबीना,अरविन्द चतुर्वेदी, रमाकांती,राम श्री विस्वकर्मा, ‌‍कमरूल निशा,शकील इदरिशी किरन देवी पीसीसी सदस्य, शांती देवी,सुशीला,कमला देवी,राजकुमारी तिवारी,महबूब बुग्गी,अशोक शुक्ल,तारकेश्वर चौहान,रामबरन कश्यप,सौरभ मिश्र तुलसीराम,शुभम सिंहयुका अध्यक्ष,सुमित तिवारी,सहित सैकड़ो कांग्रेस जन यात्रियों के साथ गौरीगंज नगर पदयात्रा की।

Related Articles

Back to top button