कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल

बदायूं । कांग्रेस कार्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने भाजपा सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस ही एक विकल्प है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता 21 गाड़ियों के साथ शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है एवं गठबंधन का हम स्वागत करते है। गठबंधन का जो भी प्रत्याशी होगा। उसको कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से जिताने का कार्य करेगा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से होकर संभल और फिर बदायूं लोकसभा के ग्राम कमलापुर पहुंचेगी। बैठक में सुरेश सिंह राठौर, गौरव सिंह राठौर, वीरेश तोमर,वीरपाल सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button