कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक स्तर पर किया गठन

बदायूं । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसे जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने फोन के माध्यम से संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। बैठक में नरेश पाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनोखे लाल, प्यारे लाल, महासचिव तब्बन खान, फारूख खान, जितेंद सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह, सचिव शेरसिंह, इरशाद खान, चोखे लाल, चंद्रपाल, भगवानदास मौर्य, रोहित वाल्मीकि, शिशपाल, रामलाल दिवाकर, राम नरेश को चुना गया। जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री लोकपाल सिंह, जिला महासचिव कृष्णवीर मौर्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button