कांग्रेस सिर्फ नकारात्‍मक राजनीत‍ि करती है, देश को तोड़ने का काम कर रही : अरुण स‍िंह

रायपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होने मंगलवार काे रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन लोकसभा में कांग्रेस की सीटों को मिलाकर भी वह भाजपा के बराबर नहीं है। कांग्रेस हारकर भी जीतने का दिखावा कर रही है।

कांग्रेस के जितने सदस्य उतने वोट नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 11 करोड़ से अधिक 2014-15 में सदस्य बने थे, उससे अधिक 2019 में वोट मिले थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, उन्हें सिर्फ नकारात्मक राजनीति करती है। कांग्रेस देश को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस के बारे में लोगों को समझ आ गया है। कांग्रेस नेता प्रगति नहीं देखना चाहते, यह नकारात्मक राजनीति करते हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होंगे। 17 तारीख को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता अभियान की कार्यशाला हुई थी। इसके बाद अब देश के तमाम प्रदेशों की राजधानी में सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजन होगा।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि 20 और 21 दो दिन में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसके बाद जिले में कार्यशाला होगी। लक्ष्य है कि हर घर तक कार्यकर्ता पहुँचे, सभी को सदस्य बनाएं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

Related Articles

Back to top button