इतिहास के पन्नों में 15 जुलाईः जब असंतोष व अंतर्विरोध का शिकार हुई उम्मीदों की सरकार

तारीखः 24 मार्च, 1977, भारतीय राजनीतिक परिदृश्य पर नया इतिहास लिखा जा रहा था। देश से आपातकाल हटने के बाद लोकसभा चुनाव हुए तो पहली बार कांग्रेस पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई। जनता पार्टी को 295 और कांग्रेस को महज 154 सीटें मिलीं। मतदाताओं ने स्वतंत्र भारत में पहली बार प्रधानमंत्री पद पर किसी गैर कांग्रेसी नेता की ताजपोशी की पटकथा तैयार कर दी। मोरारजी देसाई दो-दो बार प्रधानमंत्री बनने से चूक गए थे लेकिन इसबार वे प्रधानमंत्री बनने की होड़ में सबसे आगे थे। गुजरात के सूरत निर्वाचन सीट से चुने गए मोरारजी देसाई को सर्वसम्मति से जनता पार्टी के नेता के रूप में चुन लिया गया। 24 मार्च 1977 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

देश में उम्मीदों की रोशनी लेकर आई मोरारजी सरकार दो साल बीतते-बीतते अंदरूनी नाराजगी, अंतर्विरोध और बगावत का शिकार हो गई। मोरारजी देसाई के खिलाफ पार्टी के भीतर व्यापक असंतोष था और लगातार सरकार के कई मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे थे। आखिरकार 15 जुलाई, 1979 को मोरारजी देसाई ने तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद राष्ट्रपति ने उनसे नया प्रधानमंत्री मिलने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया। 28 जुलाई, 1979 को मोरारजी देसाई का इस्तीफा मंजूर हो गया और इंदिरा गांधी के समर्थन से चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने।

अन्य अहम घटनाएंः

1904- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

1910- एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

1916- बोइंग जो दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है, आज ही के दिन शुरू हुई थी।

1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।

1955- प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने की घोषणा की।

1961- स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।

1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।

1979- भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1984- पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।

1999 – चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।

2000 – सिएरा लियोन में सैन्य कार्रवाई द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।

2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।

2004 – माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।

2005 – श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।

2008 – नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।

2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।

जन्म

1611 – जयसिंह – आमेर के राजा तथा मुगल साम्राज्य के सेनापति।

1840 – विलियम विलसन हन्टर – एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी।

1883 – जमशेद जी जीजाभाई – प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जो अत्यंत धनी और दानवीर थे।

1885 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।

1902 – कोका सुब्बा राव – भारत के आठवें मुख्य न्यायाधीश थे।

1903 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।

1909 – दुर्गाबाई देशमुख – आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता।

1909 – गनपतराव देवजी तापसे – महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य।

1912 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।

1925 – बादल सरकार – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।

1927 – सी. एच. मुहम्मद कोया – ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1933- एम. टी. वासुदेव नायर – मलयालम में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1936 – कलानाथ शास्त्री – संस्कृत के जाने माने विद्वान, भाषाविद् एवं बहुप्रकाशित लेखक हैं।

1947 – तुलसी मुण्डा – उड़ीसा की एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

1959 – रमेश पोखरियाल – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और एक हिन्दी कवि हैं।

1962 – भूपेन्द्र पटेल – गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री।

1978 – विजय शेखर शर्मा – भारतीय उद्यमी, जिन्होंने पेटीऍम को बाज़ार में उतारा।

1974 – कैप्टन नीकेझाकू – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी थे।

निधन

1967 – बाल गन्धर्व – मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक।

2004 – बानो जहाँगीर कोयाजी – भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।

2017 – मरियम मिर्ज़ाख़ानी – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।

Related Articles

Back to top button