कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

अयोध्या। हरियाणा कैबिनेट सोमवार सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंची। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 19 विधायक और 13 मंत्री मौजूद हैं। उनके साथ में विधानसभा स्पीकर भी पहुंचे हैं। हरियाणा कैबिनेट के पहुंचने पर अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

पूरी कैबिनेट कुछ ही देर में बसों के माध्यम से सीधे राम जन्मभूमि के लिए रवाना होगी। यहां वह रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। लगभग एक घंटे राम लला के परिसर में मौजूद रहेंगे। इसके बाद कैबिनेट महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से हरियाणा रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button