लखनऊ में शिक्षक दिवस पर सीएम के हाथो सम्मानित हुई शिक्षिका

पीलीभीत। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव करने वाली शिक्षका नीराजना शर्मा को लखनऊ में शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया गया है।मुख्यमंत्री के हाथों से मिलने जा रहे यह उनका दूसरा सम्मान है।लेकर शिक्षका नीराजना शर्मा काफी खुश है शिक्षका निराजना शर्मा का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 में चयन हुआ है। प्रधानाध्यापिका निराजना शर्मा पूरनपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय चाट फिरोजपुर में तैनात हैं।विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने अपने अथक प्रयास से काफी सुंदर बनाया है।उनका विद्यालय किसी कान्वेंट स्कूल से कम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। पूरे विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे कंप्यूटर शिक्षा द्वारा दी जा रही है साफ सफाई में भी स्कूल खरा उतरा है ।जिसको कई पुरस्कार मिल चुके हैं। सुंदरता को और बढ़ावा देने में लगातार प्रधानाध्यापिका प्रयासरत है। विद्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधे साग सब्जियां भी उगने का कार्य भी किया जा रहा है।विभिन्न बिंदुओं को पूरा करने पर उनका चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए हुआ है। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

Related Articles

Back to top button