सीएम धामी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने पार्टी की प्रचंड जीत पर दी बधाई

प्रदीप टम्टा को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाने से सड़क मार्ग निर्माण में आयेगी तेजी: राणा

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने उत्तराखंड से पांचों सीटों पर पार्टी की हुई विजय पर सीएम को बधाई दी है।

उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में भाजपा जिलाध्यक्ष राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत की पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।

राणा ने उत्तराखंड राज्य से मोदी सरकार में अजय टम्टा को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सड़क निमार्ण में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचों सीटों पर मिली प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जमकर प्रचार किया था, जिसका नतीजा यह हुआ कि पांचों सीटों पर भाजपा की जीत दर्ज हुई।

मुख्यमंत्री से मिलकर जिलाध्यक्ष ने उत्तरकाशी जनपद के राजनैतिक एवं विकास कार्यों सहित अन्य पहलुओं पर भी वार्ता की।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिल्ली में नरेन्द्र मोदी 3.0 कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के पश्चात मोदी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और जी. किशन रेड्डी से भेंट कर सभी को स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी को यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया है।

Related Articles

Back to top button