इंसानी दिमाग में चिप लगाने की मिली मंजूरी

Elon Musk’s Neuralink: एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक इंसानों के दिमाग में कंप्यूटर चिप लगाने पर काम कर रही है ताकि ह्यूमन ब्रेन को मशीन से ऑपरेट कर सके। पिछले महीने मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी थी। अब ये खबर सामने आ रही है कि, कंपनी इस साल के अंत तक पहला ह्यूमन ट्रायल पूरा कर सकती है।

वहीं कंपनी के को-फाउंडर एलन मस्क ने एक इवेंट के दौरान कहा कि ह्यूमन ट्रायल इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि कितने लोगों में इसका प्रयोग किया जाएगा और ये कितने समय तक चलेगा।

अगर इसमें मस्क की कंपनी को सफलता मिलती है तो ये एक बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं इस प्रयोग से उन लोगों को फायदा होगा जो पैरालाइज, नेत्रहीन, मेमोरी लॉस और न्यूरो संबंधित बीमारियों से ग्रस्त हैं।

Related Articles

Back to top button