खंड शिक्षा अधिकारी विदाई/सम्मान समारोह आयोजित

मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र गांधी पार्क मुसाफिरखाना परिसर में गुरुवार को शिक्षक संघ मुसाफिरखाना द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी विदाई/सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे हाल ही में स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी का विदाई एवं नवागंतुक शिक्षा अधिकारी का सम्मान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षको शिक्षिकाओं द्वारा हाल ही में जगदीशपर विकास खंड के लिए स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित जी का माल्यार्पण कर एवं उपहार देकर भावपूर्ण विदाई किया। शिक्षको शिक्षिकाओं द्वारा नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह का फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिसका संचालन विवेक मिश्र और कार्यक्रम की अध्यक्षता देव बक्स यादव ने किया।

उक्त मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह , एआरपी अर्चना मौर्य, देव बक्स यादव,मनोज कुमार तिवारी,प्रदीप तिवारी,हरि प्रसाद यादव,सालिक राम मौर्य,दिलीप कुमार,आर डी सहगल,अनुप्रास गुप्ता,देवेश सिंह,अजयेंद्र सिंह,राजेंद्र यादव, मो.असगर, शत्रुधन यादव,दिनेश कुमार तिवारी कुलदीप सिंह,संतोष यादव हरि चरन अमित त्रिपाठी पद्माकर मिश्र मनीष पांडेय लवकुश भानु प्रकाश विश्वकर्मा राम जनक कांति सिंह रुचि भास्कर, हरि शंकर यादव , प्रभात सिंह फूल चंद राम समुझ राकेश सिद्धनाथ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button