चित्रांश महासभा ने क्षितिज सक्सेना के सम्मान समारोह का किया आयोजन

पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के द्वारा सुपरस्टार सिंगर सीजन 3 में द्वितीय स्थान पर रहे क्षितिज सक्सेना के सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को परमठ मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में क्षितिज सक्सेना का फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर पी एन सक्सेना व उनकी पत्नी डॉक्टर ममता सक्सेना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना के साथ किया गया। कायस्थ समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्षितिज सक्सेना ने गीत गाकर समा बांध दिया।

इस अवसर पर पूर्वी सक्सेना, संजीव सक्सेना, डॉ भरत कंचन, डॉ पी एन सक्सेना, संजीव पाराशरी आदि लोगों ने अपने मधुर संगीत से समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन अमित सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर संरक्षक विनय कुमार सक्सेना, करुणा शंकर सक्सेना, रामजी नाथ, संजय सक्सेना अध्यक्ष, विपिन सक्सेना, संजीव सक्सेना संजू, आयुष सक्सेना, अनूप सक्सेना, आनंद सहाय, अवनीश सक्सेना, अनिल कमल, महेश नारायण, संदीप सक्सेना, मोहित सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, राकेश जौहरी, अनिल सक्सेना, जगदीश सक्सेना, सौरभ सक्सेना, विश्वास प्रकाश, सौरभ कॉन्टैक्टर, साकेत सक्सेना, अध्यक्ष महिला सभा कंचन सक्सेना, महामंत्री वर्षा सक्सेना, नीनू सक्सेना, प्रीति कंचन, शालिनी विश्वास, बंदना सक्सेना, अवंतिका सक्सेना, सुनैना सक्सेना, सुरभि सक्सेना, सरोज जौहरी, बबीता नाथ संरक्षक, सुमन लता सक्सेना, अतुल सक्सेना, अनीता सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button