मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने हरितालिका तीज पर्व पर माताओं और बहनों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल। आज यानि शुक्रवार काे हरतालिका तीज है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन हरतालिका तीज का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने अखंड सौभाग्य की कामना के परम पावन पर्व हरतालिका तीज की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा शक्ति, भक्ति और समर्पण के अतुल्य प्रतीक, पवित्र हरितालिका तीज पर्व की मेरी ओर से सभी माताओं और बहनों को हार्दिक बधाई।देवी मां पार्वती और देवाधिदेव महादेव की उपासना का यह पर्व सह-अस्तित्व की भावना को प्रगाढ़ करता है।सभी माताओं और बहनों के लिए सुख-समृद्धि, आरोग्यता और दीर्घायु की कामना है।

Related Articles

Back to top button