मुख्यमंत्री आतिशी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने सोमवार को पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद बीते 21 सितंबर को आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था।

Related Articles

Back to top button