मुख्यमंत्री धामी ने पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अपने परिजनों के साथ दीपावली के पावन पर्व पर माता लक्ष्मी और गणेश का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे, इसकी भी उन्होंने कामना की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शहंशाही स्थित आवास पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button