Chandrayaan-3 : चांद मुबारक! अब और भी आगे जाना है…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारत के चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि चांद मुबारक ! अब और आगे जाएंगे। अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट कर इसरो की उपलब्धि का जिक्र कर बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि इसरो ने 14 अगस्त को भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। 23 अगस्त की शाम को उसने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की है। इसको लेकर इसरो के वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button