युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल घुघचिहाई के प्रदीप सिंह राजू अध्यक्ष रानू गुप्ता उपाध्यक्ष

पीलीभीत। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला सचिव मलकीत सिंह के प्रस्ताव पर प्रान्तीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल और जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी के निर्देश पर युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने प्रदीप सिंह राजू को घुंघचाई युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष रानू गुप्ता को उपाध्यक्ष अनुज त्रिवेदी को महामंत्री आशीष त्रिवेदी को उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्निहोत्री को चेयरमैन और अंग्रेज सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है और अपनी पूरी कार्यकारिणी 10 दिन में घोषित करने तथा 10 मार्च के अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी हेतु निर्देशित किया है। उनके मनोनयन में पूरी जिला कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button