रिपब्लिकन आफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष बने विजयपाल विक्की

पीलीभीत। पुरनपुर नगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी व संयुक्त महामंत्री उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश और उपाध्यक्ष पंजाबी सभा पूरनपुर सहित विभिन्न पदों आसीन विजयपाल विक्की को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय व सहकारिता भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य एवं बरेली मंडल का अध्यक्ष पर मनोनीत किया है।साथ ही उन्होंने विक्की से अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक योग्यता के आधार पर पूरे बरेली मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों एवं प्रदेश में पार्टी को विस्थापित करने का कार्य करेंगे एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ने का काम करेंगे विजयपाल विक्की को मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके समर्थको ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको बधाइयां देना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button