सावधानी और जागरुकता ही साइबर फ्रॉड से बचा सकता है : जस्टिस मिश्रा

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साइबर जनजागरुकता महाभियान कि श्रंखला में आज शुक्रवार को नगर निगम ऑडिटोरियम में रायगढ़ पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरुकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे | ओपी चौधरी, विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान एवं मंचस्थ अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ | कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेय गोयल ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आयोजन के विषयवस्तु से सभी को अवगत कराते हुए आज के समय में बढती हुई साइबर फ्रॉड की गंभीर समस्या के सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा के महत्व को साझा किया | उन्होंने कहा कि साइबर जनजागरूकता कि महत्ता इस बात से परिलक्षित होती है माननीय न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का आतिथ्य स्वीकार किया |

रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल एवं उनकी टीम के द्वारा साइबर जनजागरुकता पखवाडा जिसका आयोजन 05 अक्टूबर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 के मध्य पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है , के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई | एसपी दिव्यांग ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस जनता के हर वर्ग तक साइबर अपराधों के सम्बन्ध ,में जानकारी पहुचाना चाहती है | जिसके तारतम्य में लगातार साइबर सेल रायगढ़ के डीएसपी अभिनव उपाध्याय और टीम के द्वारा स्कूल , कॉलेज , भीड़ भाड़ वाले स्थान , प्लांट के कर्मचारियों एवं सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को भी साइबर अपराधों के प्रकार और उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से लगातार दी जा रही है जो एक अनवरत प्रक्रिया के रूप में आगे भी जारी रहेगी | उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस साइबर सुबह के नाम से हर सुबह एक वाटसैप सन्देश जारी करती है, जिसमें एक नए प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका या अपनी साइबर सुरक्षा को बढाने के उपाय दिया गया होता है|

एसपी दिव्यांग ने यह भी बताया कि रायगढ़ पुलिस की जन जागरुकता मुहिम महत्त्वपूर्ण गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से एक व्यापक जन जागरूकता मिशन का रूप ले रही है जिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन कि महत्ती भूमिका रही है | कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के द्वारा साइबर अपराध एवं उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में रायगढ़ पुलिस कि ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया | जिसमे समसामयिक रूप से घटित साइबर अपराध जैसे प्रोफाइल क्लोनिंग, पार्सल स्कैम , कॉल फॉरवार्डिंग फ्रॉड , सेक्सटोरशन, वाटसैप हैक, कालिंग फ्रॉड , ओटीपी फ्रॉड, शेयर मार्किट फ्रॉड या ट्रेडिंग स्कैम , फ्री मूवी स्कैम , टिकट स्कैम, एपीके स्कैम , एटीएम स्कीमिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने बताया कि एक गलत क्लिक आपके वित्तीय स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बन सकता है अतः किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले जरूर सोचें | एवं अपना फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट हमेश लॉक रखे अन्यथा साइबर फ्रॉड के द्वारा आपकी निजी जानकारी चुराकर उसका दुरुपयोग किया जा सकता है | अंत में रायगढ़ पुलिस के द्वारा साइबर जन जागरूकता शपथ के पर्चे वितरित किये गए जिसमे साइबर फ्रॉड से बचने के आसान तरीके बताये गए हैं |

विशिष्ट अतिथि ओपी चौधरी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर स्मार्ट होना बहुत आवश्यक है क्योंकि साइबर अपराधी लगातार नए नए पैंतरे अपनाकर लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उनकी सालों की मेहनत की कमाई को एक क्लिक में उड़ा कर ले जाते हैं | उन्होंने रायगढ़ पुलिस की साइबर जनजागरुकता मुहिम की प्रशंसा करते हुए सभी को साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी को आत्मसात कर और भी लोगों को जागरूक बनाने कि प्रेरणा दी|

अंत में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल के द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों के साथ साथ जिला न्यायाधीश जितेन्द्र जैन , रायगढ़ जिले के समस्त न्यायाधीश गण , समस्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण, रायगढ़ पुलिस की जन जागरुकता मुहिम में मुख्य एनजीओ साथी हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन, अन्य समाजसेवी संगठन जैसे दिव्या शक्ति , लायंसक्लब दिव्य उर्जा, लायंस क्लब प्राइड, लायंस क्लब रायगढ़ सिटी , जेसीआई रायगढ़ सिटी , रोटरी क्लब खरसिया , अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट , रानिसती सेवा समिति , अग्रवाल माहिला सम्मलेन, रायगढ़ क्रिएटिव टीम डिजी एंड रील प्रोडक्शन आदि का सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया |

Related Articles

Back to top button