Basti News: पछुआ की रफ्तार कम फिर भी उमस भरी गर्मी..

पछुआ की रफ्तार कम होने के बाद भी उमस बरकरार है। इससे पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम गर्म हाेने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ चलना बंद हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मौसम और भी गर्म होगा। लोगों को दिन में तेज धूप के साथ शाम को उमस का भी सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम गर्म था। दिन में तेज धूप शरीर को झुलसा रही थी।

सिद्धार्थनगर। पछुआ की रफ्तार कम होने के बाद भी उमस बरकरार है। इससे पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम गर्म हाेने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ चलना बंद हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मौसम और भी गर्म होगा। लोगों को दिन में तेज धूप के साथ शाम को उमस का भी सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम गर्म था। दिन में तेज धूप शरीर को झुलसा रही थी।

वहीं पछुआ की रफ्तार भी कम थी। लोगों को घरों में उमस का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती से भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन तेज धूप होने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। सुबह शाम लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती है। तो रात में भी अब उमस का सामना करना पड़ रहा है।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ेगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button