सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के आने लगे नतीजे बंगाल की चार सीटों में से 3 पर टीएमसी आगे

नई दिल्ली। देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में ये मतदान हुआ था।

मतगणना शुरू हो गई है। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम मान ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। वहीं, हिमाचल में सीएम सुक्खू की पत्नी मैदान में उतरीं, यहां सीएम की साख का सवाल है।

रुपौली में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 5069 वोटों से आगे
बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 5069 वोटों से आगे चल रहे हैं। शंकर ने जेडीयू के कलाधर मंडल और आरजेडी की बीमा भारती को काफी पीछे छोड़ दिया।

हिमाचल में खरीद-फरोख्त का लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दियाः सीएम
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस की जीत पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने पहले हमें 2022 में 40 सीटें दीं। राज्य की राजनीति में पिछले दिनों जिस तरह की खरीद-फरोख्त हुई, उसका लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे यह भी संदेश गया कि राज्य की जनता जागरूक और सजग है और इस तरह की खरीद-फरोख्त नहीं चलेगी।

CM सुक्खू की पत्नी देहरा सीट से जीतीं, हमीरपुर में भाजपा की जीत
हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर नतीजें आ गए हैं। देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सु​खविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जीत गई हैं। हमीरपुर सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को हराया है। नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को हरा दिया है।

रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 1036 वोट से आगे
रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 1036 वोट से आगे हैं। विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के 7वें राउंड तक जदयू के कलाधर मण्डल को 36101 मत मिले हैं

किसको कितने वोटः

बीमा भारती 20253 मत मिला
शंकर सिंह 37137मत मिला
निर्दलीय शंकर सिंह के 1036 वोट से आगे

उपचुनाव की 13 सीटों का अब तक का हाल
हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों और मध्य प्रदेश की अवारवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर TMC आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP जीत गई है। बिहार की रूपौली सीट पर अब जेडीयू पिछड़ गई है और यहां निर्दलीय आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर DMK आगे चल रही है।

13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे
विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना में 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। TMC 4 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा, DMK और JDU एक-एक सीट पर आगे चल रही है। AAP पंजाब की जालंधर सीट जीत गई है।

बिहार के रुपौली सीट पर उलटफेर, निर्दलीय उम्मीदवार आगे निकला
रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने JDU उम्मीदवार कलाधर मंडल को पीछे छोड़ दिया है। बीमा भारती तीसरे पर चल रही हैं।

पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से AAP की जीत
पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से AAP के मोहिंदर भगत की जीत हुई है। मोहिंदर भगत ने 37 हजार 325 वोटों से जीत पाई। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा हलका जालंधर पश्चिम में जितने कुल वोट मिले थे, भगत उससे ज्यादा की लीड लेने में कामयाब रहे।

हिमाचल और मध्यप्रदेश में बड़ा उलटफेर
हिमाचल और मध्यप्रदेश में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। हिमाचल की सभी सीटों पर कांग्रेस और मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस आगे है।

बीमा भारती तीसरे स्थान पर पहुंची, भाजपा प्रत्याशी काफी आगे निकले
चौथे राउंड की गिनती में जदयू कलाधर मंडल निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह से 5053 मत से आगे हैं। चौथे राउंड में कलाधर मंडल को 4865 शंकर सिंह को 4180 व बीमा भारती को 4367 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि 413 मत नोटा को मिले हैं।

चौथा राउंड
कलाधर प्रसाद मंडल – 22168
शंकर सिंह-निर्दलीय – 17130
बीमा भारती-राजद-12223

विक्रवंडी उपचुनाव: डीएमके ने शुरुआती बढ़त हासिल की
डीएमके ने विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली, जहां 10 जुलाई को हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती चल रही है। डीएमके उम्मीदवार अन्नियुर शिवा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीएमके सी अंबुमणि से करीब 5,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button