संघर्षों से लिखी कामयाबी की इमारत

इंसेट

साल 2022 में उत्कर्ष शिक्षक सम्मान,2024 में निपुण विद्यालय पुरस्कार,मानवता रत्न सम्मान सहित दर्जनों सम्मानों से सम्मानित हो चुकी है,शिक्षका सुगंध अग्रवाल

पीलीभीत। अक्सर यह कहा जाता है। कि जो संघर्ष के दौर से गुजर कर आगे बढ़ते और मंजिल हासिल करते हैं।उनकी संवेदनाएं ज्यादा गहरी होती है। पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में स्थित परिषदीय विद्यालय में बतौर शिक्षिका के पद पर 2015 से तैनात सुगंध अग्रवाल अपने संघर्षों के दिनो को याद करते हुए कहती हैं।शुरू के दिनो मे लिए संघर्ष के बदौलत आज शिक्षिका,कवयित्री, साहित्यकार,समाज सेविका, क्ले मॉडलिंग,आर्टिस्ट, चित्रकार,पर्यावरण मित्र प्रखर वक्ता,संगीत प्रेमी,मोटिवेसनल स्पीकर की सफलता प्राप्त की है।इनकी शिक्षा एमए भूगोल नेट जेआरएफ,बीएड 2013 में पीजी कॉलेज गुड़गांव में भूगोल विषय की एक्सटेंशन लेक्चरर के पद पर कार्य किया।

2015 से बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती हुई थी।जब अपने मूल विद्यालय में तैनाती हुई थी। उसे समय विद्यालय पूर्ण रूप से जर्जर वह क्षतिग्रस्त था। बच्चों की उपस्थिति भी बहुत ही कम थी तथा शिक्षा का स्तर भी बहुत ही असंतोष जनक था।किंतु इन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया तथा विद्यालय को हर स्तर पर सुधारने का प्रण ले लिया। 2016 में विद्यालय स्तर पर एक विशाल टीएम मेले का आयोजन किया गया था।जिसमें छात्रों के द्वारा जीरो इन्वेस्टमेंट वाले अनेकों टीएम बनवाए गए जिससे इन्हें ब्लॉक स्तर पर एक नवाचारी शिक्षक के रूप में अलग ही पहचान मिली। तथा ग्राम वासियों ग्राम प्रधान एसएमसी अध्यक्ष सभी का सहयोग इन्हें मिलने लगा। अपनी सिर्फ एक शिक्षामित्र रजनी शर्मा के सहयोग से कोविड काल में पूर्ण विद्यालय को अपने हाथ से बाला पेंटिंग्स के द्वारा सुसज्जित किया गया था।जिसको खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बहुत ही सराहया गया था। साथ ही अन्य शिक्षकों के लिए यह भी एक प्रेरणा का स्रोत बन था।

मिशन शक्ति फेस एक दो तीन में विभिन्न कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए उनके द्वारा चलाए गए जिस कारण जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर के द्वारा इन्हें मिशन शक्ति दूत के रूप में नामित किया गया था। तथा पूर्व में रहे जिला अधिकारी ने दो बार प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया था। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप का नोडल टीचर नामित किया गया था। जिस दायित्व को भली भांति निभाते हुए विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने में पूर्ण योगदान किया है। जिस कारण जिला अधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। शिक्षिका की लगन से विद्यालय सुधार हेतु सुपर 50 में चयन किया गया था।जिसमें विद्यालय के किए गए प्रयोगों को अन्य विद्यालय में लागू कर उन्हें भी सुधरने का दायित्व सोपा गया।इन सब कार्यों के द्वारा समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं व शिक्षा विभाग द्वारा भी विभिन्न प्रकार की प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता रहा है।

2022 में विद्यालय की रसोइयों को होली के अवसर पर हर्बल कलर्स बनाने की ट्रेनिंग इनके द्वारा दी गई थी।वह उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।।लेखन एवं संपादन,कोरोना महामारी समस्याएं एवं समाधान,नारी दशा-दिशा साझा संग्रह,अपराजिता नारी का सफर हम होंगे कामयाब वसुंधरा,पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां,अवध संस्कृति,मूल्य परक शिक्षा मिशन शक्ति सहित कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर कई सम्मान से नवाजा गया है।जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा संस्कृति सम्मान,स्कूल लीडरशिप सम्मान, कमेंडेवल शिक्षक सम्मान, एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2023,निपुण भारत मिशन एवं उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान,इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2022 सम्मान, शिक्षक श्री सम्मान,साहित्य सेवा सम्मान, नवाचारी शिक्षक सम्मान, शिक्षक रत्न सम्मान, शब्द शिल्पी, सम्मान, भारतीय भाषा सम्मान, मिशन शक्ति सम्मान, इंटरनेशनल ऐजुकेशन अवार्ड, नेशनल ऐजुकेशन अवार्ड, पर्यावरण प्रहरी सम्मान, मानवता रत्न सम्मान 2024,निपुण विद्यालय पुरस्कार 2024 इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता तथा स्क्रिप्ट राइटिंग प्रतियोगिता तथा कला क्राफ्ट में भी स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।वर्तमान में ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ तथा आरएसएस खंड प्रमुख का दायित्व निभा रही है।उपाधि:विद्या वाचस्पति मानद सम्मान डॉक्टर एवं शिक्षा भूषण शिक्षा विद अपनी सफलता का संपूर्ण श्री ईश्वर व पिता अशोक अग्रवाल माता मीरा अग्रवाल के आशीर्वाद तथा पति विकास के संपूर्ण सहयोग को देती है।

Related Articles

Back to top button