मंत्री ने रात में मारा था छापा एसडीएम और तहसीलदार मिले थे।गायब
पुरनपुर। मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। कि ब्लॉक स्तर और तहसील स्तर के अधिकारी रात्रि विश्राम वही पर करे लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देसो की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां। खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन बरेली से अपडाउन करते हैं। बरेली की दूरी पूरनपुर से 100 किलोमीटर से अधिक है। खंड शिक्षा अधिकारी का प्रतिदिन आवागमन होता हैं ।एक दिन भी रात्रि विश्राम तहसील स्तर पर नहीं किया है। इस संबंध में पूर्व में जनपद के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर भरी बरसात के बीच अधिकारियों के आवास पर छापा मारा था।
इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार गायब मिले थे। दोनों अधिकारी अपनी तहसील छोड़कर जिला मुख्यालय शहर में मौजूद होने की बात फोन पर कही गई थी। अधिकारियों के ऐसे रवैये से नाराज मंत्री संजय सिंह गंगवार ने डीएम को फोन करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश को याद दिलाया जिसमें स्पष्ट आदेश है। कि तहसील मुख्यालय पर कार्यरत अधिकारी रात्रि में तहसील मुख्यालय पर ही निवास करेंगे। राज्य मंत्री ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को बताई थी। कि रात्रि में तहसील मुख्यालय पर अधिकारी निवास नहीं करते हैं। लेकिन अधिकारी हैं। कि सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं।और लगातार मुख्यमंत्री के निर्देश की अनदेखी कर रहे हैं।