बाढ़ पीड़ितों को ब्लॉक प्रमुख ने वितरण की खाद्य सामग्री

हाल जानने किए बाढ़ग्रस्त दर्जनो गांवो मे पीड़ितों की आर्थिक सहायता कर बाटी खाद सामग्री

पूरनपुर। जनपद में आई भीषण बाढ़ से कई गांव में रहने वाले लोग बेघर हो गए हैं। उनकी पीड़ा सुनने के लिए मरौरी ब्लॉक प्रमुख मुख सभ्यता वर्मा ने पहुंच कर हाल चाल लिया साथ ही खाद्य सामग्री वितरण की हैं। और बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना बिकास खंड मरौरी क्षेत्र के दर्जनो गांव बाढ़ ग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों में बाढ़ राहत सामग्री बांटी ब्लाक प्रमुख का कहना हैं कि क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में वह पीड़ित परिवारों के साथ है उनका प्रयास है। की बाढ़ में हर परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके राहत एवं बचाव कार्य के लिए उनकी पार्टी के नेता एव उनकी टीम का ये प्रयास रहेगा की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने पाए उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में खाद समग्री सहित अन्य खाने पीने का सामान भी दिए उन्होंने कहा जरूरतमंद उनसे राशन किट प्राप्त कर सकते है। साथ ही वह लगातार विकास खंड क्षेत्र मे वितरित कराने का प्रयास भी कर रही हैं। इसके लिए हमारी सरकार उचित मुआवजे के लिए कटिबंध है। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई हैं। टीम गठित करबा कर सर्वे का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा की साथ ही इस सम्बंध मे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर फसल के नुकसान के मुआवजा देने की बात उच्च अधिकारियों को बता दी गई है।

Related Articles

Back to top button