ब्लॉक प्रमुख ने अवकाश के दिन ग्रहण की शपथ बनी चर्चा का विषय

पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव शुरू से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार के दिन सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश रहता है।अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी मनाते हैं। लेकिन पूरनपुर ब्लॉक में रविवार के दिन एक अनोखा मंजर दिखाई दिया है। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में निर्वाचित हुई मानसी सिंह को उप जिलाधिकारी राजेश शुक्ला ने शपथ दिलाई हैं। वैसे आमतौर पर देखा जाता है। कि जब कोई फरियादी अपनी फरियाद लेकर अधिकारी और कर्मचारियों को पास जाता है। तो अधिकारी और कर्मचारी यह बोल देते हैं।अक्सर कि कल रविवार यानि संडे है। छुट्टी है। कोई काम नहीं होगा लेकिन पूरनपुर में वकायदा उप जिलाधिकारी के साथ-साथ कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी पूरनपुर ब्लाक में अवकाश के दिन कार्य करते हुए नजर आए हैं।

Related Articles

Back to top button