भाजपा ने स्टालिन, सोनिया, राहुल व ममता का किया पुतला दहन

जगदलपुर । तमिलनाडु डीएमके सरकार के मंत्री उभयनिधि स्टालिन द्वारा राष्ट्र को तोड़ने व हिन्दुत्व को आघात करने वाले विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को स्थानीय गोल बाजार चौराहे में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उभयनिधि स्टालिन, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में एकत्र भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बयान है। इस पर घंमडिया गठबंधन भी मुंह बंद किये बैठा है। विरोध स्वरूप भाजपा ने आज तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले विपक्षी गठबंधन के बड़े चेहरों का पुतला जलाया है। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि देश को विभाजित करने व हिन्दुत्व का अपमान करने वाले बयान व ऐसे लोगों को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों के विरुद्ध कड़ा प्रदर्शन किया गया है। विपक्षी घंमडिया गठबंधन का काला चेहरा देश के सामने आ गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा सुधा मिश्रा ने कहा कि गंदी राजनीति व वोट के लिये सनातन धर्म के विरोध में विपक्षी गठबंधन बयान बाजी कर रहा है। देश की जनता इसका जवाब देगी।

पुतला दहन के दौरान भाजपा के विद्याशरण तिवारी,योगेंद्र पांडे,रामाश्रय सिंह,सुधीर पांडे,वेदप्रकाश पांडे,रजनीश पाणिग्रही,राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता,संजय पांडे,आलोक अवस्थी,संतोष त्रिपाठी,रूपेश जैन,राजपाल पटेल,निर्मल पानीग्रही,नरेन्द पानीग्रही,विक्रम सिंह यादव,दिनेश पाणिग्रही,अतुल कौशल,सुनील दास, लक्ष्मण झा,मनोज पटेल,कमल पटवा,प्रकाश झा,गणेश काले,रैदू नाग,महेंद्र सेठिया,विकास सिकदार,मनोज ठाकुर,बंटू पांडे,हरीश पारेख,योगेश मिश्रा,सूर्यभूषण सिंह,अमर झा,गीता नाग, किरण दीवान, पृथ्वी सिंह,विवेक यादव,अनिमेष सिंह चौहान,योगेश पाणिग्रही,सूरज मिश्रा,नीलेश्वरी भागवतकर,गायत्री कश्यप, सुधा गुप्ता व अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button