भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी ने सपा को कांग्रेस से बचकर रहने की दी सलाह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक रविवार को राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में चल रही है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडा में फंसाकर उनका वोट लिया। हमारे लिए चुनौती है कि हम उनको बेनकाब करें। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है।

इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कांग्रेस से बचकर रहना की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश को सावधान कर रहा हूं। उन्हें कांग्रेस से बचकर रहना चाहिए। वह भस्मासुर है। वह आपको जल्द ही ठिकाने लगाएगी। कांग्रेस जहां भी जीतती है वह दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश को कांग्रेस से सजग रहना चाहिए। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश से लेकर नगर पंचायत स्तर तक के नेताओं को बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button