भाजपा नेता के गनर की गोली लगने से मौत

गोली कैसे लगी यह चर्चा का विषय बना हुआ है

जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में सुबह सिपाही को लगी गोली हालत गंभीरहोने से पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई
बता दे की मल्हनी के पूर्व भाजपा प्रत्यासी मनोज सिंह के गनर सिपाही रत्नेश प्रजापति की गोली लगने से मौत हो गई गोली कैसे लगी यह ज्ञात नहीं हो सका है

बताया जा रहा है की इस समय मनोज सिंह अपने गांव में नही है। उनके दो गनर सिपाही उनके गांव में बने फार्म हाउस पर थे। मनोज सिंह के भाई रिंकू सिंह ने बताया की सिपाही ने खुद से गोली मारी है। भाजपा नेता इस समय घर से बाहर है इस लिए सिपाही उनके फॉर्म हाउस पर रुके थे। घायल सिपाही को बरसठी पुलिस जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया है जहां उसके मौत हो गई सिपाही ग्राम अली नगर थाना सराय लाखंसी जनपद मऊ के रहने वाले है

Related Articles

Back to top button