पुण्यतिथि पर याद किये गए भाजपा नेता स्व0 श्री कान्त मिश

“तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे या न रहे”

तिलोई अमेठी। विकास खण्ड सिंहपुर की ग्राम पंचायत राजाफ़त्तेपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में ब्रहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व0 श्री कान्त मिश्र 17वी पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों समेत अन्य तमाम सम्भ्रांत नागिरकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजसेवी मुरारीलाल मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सिंहपुर की ग्राम पंचायत राजापुर के मामूली किसान परिवार में जन्मे भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व0 श्री कान्त मिश्र ने बहुत ही कम समय में अच्छी ऊँचाईयो को छुआ ही नही बल्कि प्रदेश व देश तक अपने क्षेत्र व गांव का नाम रोशन किया|
बताते चले कि उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील कार्यवाह रहे उसके बाद रायबरेली जनपद में भाजपा के दो बार जिला महामंत्री रहे और उनके कुशल कार्यो को देखते हुये पार्टी ने उन्हें जनपद रायबरेली का तीन बार भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया उसके बाद संगठन ने उनको अवध क्षेत्र का मंत्री बनाया। यही नही पार्टी में कई पदों पर शीर्ष स्तर पर काम करने का मौका मिला था इसके अलावा श्री कान्त मिश्र ने पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह जब विधानसभा हैदरगढ़ से उपचुनाव लड़ा तो उन्हें जिताने के लिये तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ अहम भूमिका का भी निर्वाहन किया और कई बार पार्टी के कार्यकर्ताओ के लिए संघर्ष करते हुए कई बार जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि 14 मार्च 2007 को ह्र्दयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया। उसके बाद 2007 में विधानसभा के चुनाव में उनके जेष्ठ पुत्र धर्मेश कुमार मिश्रा को विधानसभा तिलोई से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया था। समाजसेवी मुरारीलाल मिश्रा ने कहा कि विधानसभा तिलोई में ही नही अपितु आज।उनकी कमी समूचे रायबरेली व अमेठी में खल रही हैं। वह गरीबों, पीड़ितो,के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर सदैव खड़े रहते थे।

ब्रहस्पतिवार को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्थापित स्व0 श्री कान्त मिश्रा जी की प्रतिमा पर दिनेश मिश्रा, दीनानाथ त्रिवेदी, अरुण कुमार पाठक, आनन्द कुमार मिश्रा,राकेश मिश्रा, रत्नेश मिश्रा,मदन गोपाल मिश्रा, अखिलेश तिवारी, रामकुमार बाजपेई,मुकेश मिश्रा, युवा मोर्चा भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजाफ़त्तेपुर अनादि मिश्रा, युवा मोर्चा भाजपा मण्डल महामंत्री हर्षित मिश्रा, पुष्पेश मिश्रा,शुभम तिवारी,मण्डल महामंत्री भाजपा सिंहपुर राहुल पाठक,सचिन मिश्रा,प्रभात मिश्रा, मयंक मिश्रा,अक्षत मिश्रा, श्रवण, मोहित सिंह, मंतव्य मिश्रा, कर्तव्य मिश्रा,अभ्युदय शुक्ला,आदि परिवार के सदस्यों सहित सम्भ्रांत लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने पिता के पुण्यतिथि पर पूर्व जिला महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेश कुमार मिश्र ने कहा कि अपने पिता जी के पदचिन्हों पर चलकर गरीबों, पीड़ितों की सेवा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

Related Articles

Back to top button