भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ४ नवंबर को यंग पॉलिटिशियन अवार्ड से होंगे सम्मानित

युवा संस्था द्वारा गांधी ग्राउंड बदायूं में चार नवंबर को दीवाली सैलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे मिस एवं मिस्टर बदायूं,कांसेप्ट मॉडलिंग शो,बॉडी बिल्डिंग शो सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों का सम्मान किया जायेगा।युवा संस्था के निदेशक ऋतुराज खुसारिया ने बताया कि युवा संस्था द्वारा कार्यक्रम मे अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष,राष्ट्रीय कवि,
भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए युवा संस्था द्वारा यंग पॉलिटिशियन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटिशियन अवार्ड के लिए नामित किया गया है।उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा द्वारा राजनीति एवं समाजसेवा मे उल्लेखनीय कार्य किये गये है।पं
अमन मयंक शर्मा का साहित्य ,संस्कृति,राजनीति एवं समाजसेवा मे योगदान अतुलनीय है।


उन्होंने अपने क्रियाकलापो से सिर्फ बदायूं जनपद ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं भारत राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।ब्राह्मण शिरोमणि भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटिशियन अवार्ड से सम्मानित किये जाने की खबर मिलते ही बदायूं गौरव क्लब संस्था के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।मोहल्ला चौबे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में बदायूं गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ हर्ष जताते हुए बताया कि यह बदायूं जनपद के लिए गौरव की बात है कि बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा को
यंग पॉलिटिशियन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। बदायूं जनपद के युवाओ को ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर अशोक गुप्ता,अजीत शंखधार,रितेश उपाध्याय,आशीष गुप्ता,हिलाल बदायूनी,अहमद अमज़दी,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,रितेश उपाध्याय,हर्ष सारस्वत,हिमांशु गुप्ता सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button