घायल हुए पीड़ितों से भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे लोगो के सड़क दुर्घटना मे घायल होने पर जिला अस्पताल लोढी मे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कुशलक्षेम लिया।
11 मार्च की रात में पूरे जनपद से अयोध्या रामलला दर्शन के लिए 110 बसों के द्वारा लगभग 5000 दर्शनार्थी/रामभक्त जा रहे थे जौनपुर हाइवे पर विण्ढमगंज से निकली हुयी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमे चार दर्शनार्थी बुरी तरह चोटिल हो गये जिनको एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लोढी मे एडमिट किया गया आज जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल जाकर उनका कुशलक्षेम लिया और आगे भी हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
जिसमे प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत रावत, सुनिल सिंह, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, रामनिवास तोमर सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button