पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अज्ञात महिला की हुई हत्या का हुआ सफल अनावरण

अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (पत्थर) बरामद

चोपन/ सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना क्षेत्र में दिनांक 24.02.2024 को महुआआंव कला गाँव के महुअर झओर पहाड़ी पर मिली अज्ञात महिला के शव शिनाख्त होने के पश्चात् मृतका के पिता के द्वारा दिनांक 27.02.2024 को दिये गये तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2024 धारा 302,201 भादवि में वांछित अभियुक्त शिवमधर दूबे उर्फ विनित पुत्र अवधेश धर दूबे निवासी महुआँव कला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष वुधवार को मुखबीर की सूचना पर करगरा मोड़ मारकुण्डी से समय प्रातः 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर का टुकड़ा महुवर झोर पहाड़ी पर घटना स्थल के पास से बरामद किया गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया | अभियुक्त शिवमघर दूबे उर्फ विनित ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मृतका आरती से प्रेम करता था और दोनों के बीच आपस में फोन पर बातचीत भी होती थी।

मृतका आरती द्वारा जब उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया जाने लगा तो उसके द्वारा दिनांक 22.02.2024 को दोपहर में आरती को फोन से बात कर महुवर झोर पहाडी बुलाकर समय करीब 06.00 बजे शाम को आरती को पहाड़ी से ढकेल कर उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह , ब० उ०नि० ओमप्रकाश नारायण सिंह, हे0का0 अतुल सिंह ,हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या थाना चोपन सामिल रहे |

Related Articles

Back to top button