सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न

1 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी एवं 2 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ प्रदेश में सदस्यता अभियान का करेंगें शुभारंभ- सुरेश शुक्ला

शुक्लागंज, उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की एक बैठक कटरी पेपर खेड़ा ब्रह्मनगर क्षेत्र में आज संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिले के महामंत्री आशीष अटल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत मौजूद रहे। इस दौरान 2 सितंबर से प्रारंभ हो रही सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया और सारे बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया गया कि हर बूथ पर कम से कम भारतीय जनता पार्टी के 300 सदस्य बनाने का कार्य करें आप लोग यह हमारी पार्टी की रीढ़ है बूथ अध्यक्षों के बगैर भारतीय जनता पार्टी 2047 के स्वप्न को साकार नहीं कर सकती है इसलिए सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता के लिए लिए जी जान से लग जावे सदस्यता चार प्रकार से होने सुनिश्चित हुई है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिले के महामंत्री सुरेश शुक्ला ने कहा कि 31 अगस्त से भारतीय जनता पार्टी की सभी लोगों की सदस्यता समाप्त हो जाएगी। 1 सितंबर को दिल्ली में मोदी जी को सदस्य बना करके इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा तथा 2 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अपने प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे इसके बाद जो मिस कॉल नंबर 8800002024 मिस कॉल करके सभी लोगों को सदस्य बनना है यह भारतीय जनता पार्टी का टोल फ्री नंबर है इसके बाद एक मैसेज आएगा मैसेज पर लिंक आएगा लिंक को खोल करके सभी लोगों को अपना पूरा विवरण में फोटो सहित भर करके भेज देना है और आप लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन जाएंगे।

इस अवसर पर बदलते मंडल के मंडल उपाध्यक्ष विनय तिवारी जी ने कार्यक्रम का समापन किया तथा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया हुआ पूर्व क्षेत्रीय पंचायत प्रकोष्ठ के सहसंयोजक विकास मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, पंकज पटेल, श्याम सुंदर, सोनू वर्मा, सीताराम गुप्ता, मोहम्मद इस्लामुद्दीन खुराना,अनिल अवस्थी, सहित 10 बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button