भजन लाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के CM पद की शपथ

भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य लोग शामिल होंगे।

भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी का संबोधन भी हो सकता है।

राजस्थान की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया- गोमती देवी
राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया…मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं…राज्य का विकास होना चाहिए।

समर्थकों ने भजनलाल शर्मा का किया स्वागत
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर में उनके आवास पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया।

गुजरात CM पहुंचे जयपुर, शपथ समारोह में होंगे शामिल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।

भजनलाल शर्मा ने अपने पिता से लिया आशीर्वाद
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने पिता का आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से जारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा। इससे पहले सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button