लखीसराय में छठ घाट से लौट रहे एक परिवार पर बरसाईं गोलियां…

लखीसराय। बिहार के लखीसराय में आज सुबह छठ घाट से लौट रहे परिवार पर एक सनकी आशिक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में छह लोगों को गोलियां लगीं जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सनकी आशिक ने इस वारदात को अंजाम खतरनाक मंसूबे से दी है। मोहल्ले की सड़क पर खून ही खून दिखाई दे रहे हैं।

एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत
सनकी आशिक ने शशीभूषण झा के परिवार पर उस समय गोली बरसा दीं जब वे लोग छठ घाट से पूजा करके लौट रहे थे। इस घटना में पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही शशि भूषण झा की पुत्री दुर्गा झा की भी मौत हो गई है। जबकि दुर्गा झा के दो भाईयों चंदन झा एवं राजनंदन झा की मौत लखीसराय सदर अस्पताल में पहले ही हो चुकी थी। जबकि खुद शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं।

सनकी आशिक ने क्यों दिया घटना को अंजाम
एसपी पंकज कुमार ने बताया की शशिभूषण झा के घर के सामने आशीष चौधरी का घर है। आशीष चौधरी शशिभूषण झा की बेटी दुर्गा से कई वर्षों से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। लड़की वाले इसका विरोध करता था। 10 दिन पूरे भी आशीष चौधरी जबरन शादी करना चाहता था जिसका विरोध लड़की एवं उसके घर वालों ने किया था।

इस कारण दोनों पक्ष में मारपीट हो गई थी। सोमवार को सनकी आशिक ने अपने घर की गली में उस समय घटना को अंजाम दिया जब शशिभूषण झा परिवार सहित छठ घाट से घर आ रहे थे। परिवार के कुल छह लोगों को गोली मारी गई जिसमे तीन की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button