जन्माष्टमी पर भी बंगाल को नहीं मिलेगी बारिश के राहत, पूरे राज्य में बरसेंगे बदरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित पूरे राज्य में फिलहाल लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग में सोमवार को बताया है कि कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान आकाश में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, कोलकाता का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। कोलकाता में अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 89 फीसदी रही। इस दौरान सुबह 06:30 बजे तक 42.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हावड़ा जिले में भी भारी बारिश की संभावना है। यहां का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दक्षिण 24 परगना में भी भारी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर 24 परगना जिले में मौसम में ठंडक बनी रहेगी और बारिश जारी रहने की संभावना है। तापमान 27 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

हुगली जिले में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान 29 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

नदिया जिले में भी बारिश की संभावना है। तापमान 28 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पश्चिम मिदनापुर में भी बारिश होने के आसार हैं। तापमान 29 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मिदनापुर जिले में भी भारी बारिश की संभावना है। तापमान 30 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार, कलिमपोंग, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले में भी बारिश जारी रहेगी। तापमान 27 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Related Articles

Back to top button