करनाल में पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे, देखें NDA-I.N.D.I.A का हाल

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझान सामने आना शुरू हो गए हैं। आज चुनावी नतीजे आने के साथ ही साफ हो जाएगा कि सत्ता पर कौन बैठेगा। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें…

कंगना रनौत मंडी से चल रही आगे
कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्या सिंह पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।

एनडीए को रुझानों में 233 सीटें तो I.N.D.I.A को 114 सीटें
एनडीए को रुझानों में 233 सीटें मिल रही है। I.N.D.I.A को 114 सीटें मिल रही है।

करनाल में बड़ा उलटफेर, पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे
हरियाणा के रुझानों में करनाल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं।

NDA को रुझानों में 200 पार सीटें
रुझानों में NDA को 205 सीटें मिल गई हैं। वहीं, I.N.D.I.A को 87 सीटें मिली है।

रुझानों में एनडीए 100 पार, I.N.D.I.A को झटका
रुझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे है। I.N.D.I.A को बड़ा झटका लगा है और वो केवल 60 सीटों पर आगे है।

शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है
शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है और भाजपा पीछे है। यहां विनोद सुल्तानपुरी आगे हैं।

Related Articles

Back to top button