मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने सीमा त्यागी और कई किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के आगमन से पहले पुलिस ने किसी भी विरोध की आशंका के मद्देनजर नेताओं की हाउसिंग अरेस्टिंग की है।गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और वेव सिटी किसान आंदोलन से जुड़े कई किसानों को हाउस अरेस्ट किया गया है।

सीमा त्यागी को संजय नगर के सेक्टर 23 स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। उनके आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एक बयान में सीमा त्यागी ने सवाल किया है कि क्या गरीब बच्चों के लिए शिक्षा की आवाज उठाना, प्राइवेट स्कूलों की लूट पर अंकुश लगाने की आवाज उठाना, एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड की आवाज उठाना गुनाह है? आखिर क्यों हर बार मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही शिक्षा के मुद्दे का समाधान करने की बजाय सीमा त्यागी को हाउस अरेस्ट करने पुलिस उनके घर पहुंच जाती है?

Related Articles

Back to top button