बसपा प्रत्याशी गुफरान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

अलीगढ़। अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी गुफरान नूर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन इन्हें लेकर क्वार्सी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां पर इनका उपचार चल रहा है।

गुफरान नूर ने दो दिन पहले ही सोमवार को नामांकन करने का एलान किया था, मगर अब तबीयत खराब होने से इस पर संशय बन गया है। शहर में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रत्याशी के फेरबदल की भी आशंका व्यक्त की रही हैं। चर्चा है कि बसपा किसी ब्राह्मण चेहरे पर भी दांव लगा सकती है।

नामांकन की तैयारी कर रहे थे प्रत्याशी
बसपा ने तीन दिन पहले मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाते हुए एआइएमआइएम से पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे गुफरान नूर को अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी ने नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी थी। बसपा प्रत्याशी ने सोमवार को नामांकन करने का एलान किया, मगर रविवार दोपहर को अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इन्हें सीने में दर्द उठने की शिकायत थी। इस पर स्वजन तत्काल इन्हें लेकर क्वार्सी बाइपास स्थित वकार अस्पताल पहुंचे। यहां पर इनका उपचार चल रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों से प्रत्याशी के तबीयत खराब होने की सूचना हाईकमान को दे दी है। अब सोमवार को नामांकन को लेकर भी संशय लगाया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर तो प्रत्याशी के बदले जाने के भी मैसेज चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button