बांसडीह विधायक केतकी ने सैकड़ों लड़कियों के साथ निकाला बाइक जुलूस

बलिया। भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के उपलक्ष्य में नवरात्र के पावन पर्व पर बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह ने सैकड़ों लड़कियों के साथ बाइक जुलूस निकालकर नारी शौर्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वारा मां पचरूखा देवी रेवती के स्थान से आरंभ की, जो विधानसभा के सहतवार, बांसडीह, बेरूआरबारी होते हुए सुखपुरा पहुँचा। जहाँ ऐतिहासिक मां भगवती का दर्शन करने के बाद बैसहा स्थित विनोद उत्सव वाटिका पर जाकर संपन्न हुआ।

मोटरसाइकिल यात्रा को हर जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,बमहामंत्री राकेश महाजन, प्रधान शैलेंद्र राजभर,अंजय गुप्ता, रांधा सिंह,राजेश दुबे,नितेश सिंह, प्रकाश उपाध्याय आदि लोगों ने जुलूस का गर्म जोशी से स्वागत किया।

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके मातृशक्ति को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का लक्ष्य सफल होते प्रतीत होता है। जिसका जीता जागता उदाहरण नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पास होना है।

पिछली सरकारों में महिलाओं का कोई स्थान नहीं होता था, लेकिन आज हर पंक्ति में सबसे पहले महिलाओं को देश के प्रधानमंत्री ने खड़ा कर एक मिसाल कायम किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा बेरूआरबारी की मंडल अध्यक्ष रेखा सिंह,सिंपी सिंह,मिक्की सिंह,आरती सिंह ज्योति सिंह, पूजा, आस्था, माया, बंटी, बंदना, रोशनी आदि सैकड़ों की संख्या में नव युवतियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button