बेड न मिलने पर मरीज संग आए तीमारदार का हंगामा, मची अफरा तफरी

हमीरपुर : जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते एक महिला मरीज को काफी परेशानी से जूझना पड़ा। बुखार से पीड़ित महिला को जब बेड नसीब नही हुआ तो उसकी बेटी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बेड की व्यवस्था की गई।
सहुरापुर गांव निवासी 60 वर्षीय मुन्नी देवी बुखार से पीड़ित होने के कारण रविवार की सुबह जिला पुरुष अस्पताल अपने बेटी शालिनी के साथ पहुंची थी। इमरजेंसी में पहुंचने के बाद महिला का इलाज शुरू किया गया और विगो भी लगाया गया। इसके बाद उसे स्ट्रेचर में लिटा दिया गया। बार बार बेटी के कहने के बाद भी बेड की व्यवस्था कर्मियों के द्वारा नही की जा रही थी। मां की हालत खराब देखते हुए जब बेटी ने हंगामा शुरू किया तो कर्मचारियों के बीच अफरा तफरी मच गई। बीमार महिला की बेटी शालिनी ने बताया कि आधे घंटे से वह अपनी मां को लिए इधर उधर भटक रही है। कर्मियों द्वारा बेड नही मुहैया कराया जा रहा था। जिससे वह काफी परेशान थी। बेटी के हंगामे के बाद तत्काल महिला को भर्ती वार्ड के लिए भेज दिया गया। जहां पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button