चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने मेधावियों को दिए पदक

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों को पदक प्रदान किए। राज्यपाल के हाथों पदक पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने राज्यपाल को तुलसी का पौधा और शॉल भेंट करके स्वागत किया।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. नल्ला थंबी कलेसेलवी और विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद है। दीक्षांत समारोह में 220 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें 179 छात्राएं और 41 छात्र शामिल है। 88092 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञान संकाय की छात्रा चंचल शर्मा और आकाश प्रदान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक शिक्षा संकाय की छात्रा निक्की बालियान को दिया गया। किसान ट्रस्ट के द्वारा चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार बीएससी कृषि की खुशी शर्मा को मिला। वंशज को दूसरा पुरस्कार मिला।

दीक्षांत समारोह में कृषि संकाय एक, कला संकाय 24, वाणिज्य संकाय के चार, शिक्षा संकाय के दो, टेक्नोलॉजी संकाय के दो, विधि संकाय के दो, चिकित्सा संकाय के एक, विज्ञान संकाय के 29 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला ने कला संकाय के कपिल, अमीषा, तनु, रोहिल खान, वाणिज्य संकाय की नेहा लोधी, शिक्षा संकाय की निक्की बालियान, शिखा पांडे, विधि संकाय की स्वाति शर्मा, लविना सिंह और विज्ञान संकाय के तुषार सेन को विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया।

दीक्षांत समारोह में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सरधना विधायक अतुल प्रदान, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व कुलपति प्रो. एनके तनेजा, पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल जीके थपलियाल, कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विवेक त्यागी, मितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button